Site icon Dainik Savera Times

3 बड़े राज्यों में BJP की ऐतिहासिक जीत: राजीव बिंदल

शिमला (गजेंद्र) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) ने भाजपा द्वारा तीन राज्यों में भारी जीत दर्ज करने पर बधाई देते हुए कहा, यह जीत देश की लोकतंत्र की जीत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, देशभक्ति और राष्ट्रवाद की जीत है।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की करारी हार है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी भ्रष्टाचार और कुशासन हुआ उस पर जनता ने मोहर लगाई है और कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है और इन दोनों प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया। देश में तो महादेव के नाम पर भी भ्रष्टाचार हुआ।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के सुशासन की भारी जीत हुई है। इस भारी जीत के लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमाचल के सपूत जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के समस्त शीर्ष नेतृत्व और छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान की जनता को बधाई। यह एक ऐतिहासिक पल है जब भारतीय जनता पार्टी को तीन बड़े राज्यों में ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है।

Exit mobile version