Site icon Dainik Savera Times

PMGSY की सड़कों का झूठा श्रेय ले रहे विधायक सुंदर सिंह, भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने लगाया आरोप

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001057514.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001057488.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001057483.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001057480.mp4

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण कर के तहत जो कार्य हो रहे हैं। उसका कांग्रेस के नेता झूठा श्रेय ले रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा के इन सड़कों के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों भी कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो शिलान्यास किए गए और कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर उसमें मौजूद रहे। वह जनता को गलत जानकारी देकर भ्रमित कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार के द्वारा इन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। जो पूरी तरह से गलत है। नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि मंडी की सांसद कंगना रनौत के प्रयासों से कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 17 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। ऐसे में कांग्रेस के नेता इसका झूठा श्रेय लेना भी तुरंत बंद करें।

नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के मणिकर्ण घाटी की अगर सड़क की बात करें तो यहां पर एक बार जो सैलानी आता है वह दूसरी बार यहां आने का नाम भी नहीं लेता है। क्योंकि भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क के इतने बुरे हाल है कि सैलानियों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह पहले सड़क की हालत ठीक करें। ताकि मणिकर्ण घाटी का पर्यटन कारोबार आगे बढ़ाया सके और यहां आने वाले सैलानियों को भी परेशानी ना हो।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश पर कांग्रेस सरकार झूठी गारंटी के नाम पर लोगों को ठग रही है और लोगों के बीच आए दिन कर्ज का बोझ डाला जा रहा है. वहीं प्रदेश की ट्रेज़री भी खाली पड़ी हुई है. कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए 4 साल हो गए। लेकिन आज तक वह कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए हैं ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना होगा।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

Exit mobile version