Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में गरजे भाजपा के MLA, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, CM आवास ओक ओवर के बाहर प्रदर्शन

August 5, 2026

शिमला में गरजे भाजपा के MLA, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, CM आवास ओक ओवर के बाहर प्रदर्शन

शिमला। शिमला में भाजपा विधायक दल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मार्च किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल ने CTO से नाज चौक तक मार्च निकला। इस मार्च में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के साथ भाजपा पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हुए। भाजपा ने सरकार पर भाजपा नेताओं व विधायकों की कथित निगरानी, फोन टैपिंग तथा झूठे मुकदमे दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार भाजपा नेताओं और विधायकों पर झूठे मामले दर्ज करके प्रताड़ित करने का काम कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी के खिलाफ भी मामला बनाया गया और धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस की टीम सुधीर शर्मा के घर पहुंची लेकिन कुछ नहीं मिला, फिर भी अधिकारियों पर दबाव बनाकर मामला तैयार करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ घरेलू विवाद को आधार बनाकर मुकदमा चलाया गया, विधायक आशीष शर्मा, उनके परिजनों और उनके भाई के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। साथ ही पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर सहित अन्य नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार भाजपा के नेताओं और चुने हुए प्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है जिसके खिलाफ आज यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस दौरान हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही सरकार ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष के नेताओं और विधायकों के खिलाफ प्रतिरोध की भावना से कम कर रही है उन पर झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं राजीव बिंदल ने कहा कि आज विधायक दल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया है इसके बाद पूरे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे ।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें