Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर बुशहर में BJP मंडल की हुई बैठक, आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर की चर्चा

May 10, 2023

रामपुर बुशहर में BJP मंडल की हुई बैठक, आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर की चर्चा

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की मासिक बैठक सर्किट हाउस रामपुर में भारतीए जनता पार्टी मंडल रामपुर के अध्यक्ष कुलबीर खुद की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रभारी भाजपा मंडल जीवन चौहान और पूर्व में रहे प्रत्याशी कॉल सिंह नेगी भी विशेष रूप से शामिल रहे। बूथ को ऑनलाइन करने का काम नए सिरे से जो शुरू किया है। उसे लगभग पूरा किया जा रहा है जो निष्क्रिय पदाधिकारी है उनके स्थान पर नए लोगों को मौका दिया गया है, और जो कार्य करने में असमर्थ है उन को भी पार्टी पदाधकारी से हटाया गया है।

लोक सभा चुनाव की तयारी भी हर बूथ तक शुरू हो चुकी है। इस दृष्टि से 37 ग्राम केन्द्र प्रभारी बनाए गए है जो हर बूथ पर जा कर कार्य कर रहे है। सभी प्रभारी संगठन मंत्री सुरेश शर्मा को हर बूथ की आने वाले 16 मई को रिपोर्ट देगे। ये जानकारी प्रभारी जीवन चौहान ने आज मीटिंग में दी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सदस्य नरेश चौहान, पूर्व प्रत्याशी बृज लाल , किशोर परमार, नीना शर्मा, बीशना भण्डारी, दिनेश खमराल, शीशी राम, मनोज शर्मा, सुभाष चंद्र अनिल चौहान, अशोक कुमार, युवा मोर्चा से नागेदर शर्मा, विकास लांबा , केसरी दत्त, सुरेश शर्मा, मोलक राम, व पार्टी के अन्य पदाधकारी भी मोजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें