Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rampur में BJP मंडल की बैठक का आयोजन, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

September 13, 2023

Rampur में BJP मंडल की बैठक का आयोजन, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर हराया द्वारा आज एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष कुलवीर खुद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश भाजपा सचिव डेजी ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया व आने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर एकता का पाठ पढ़ाया। वहीं उन्होंने कहा कि मोदी को फिर से एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इस मौके पर भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया था।

इस दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारियों का शामिल होना भी एक जुटता दिखाता है व सभी ने मिल कर इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया। जानकारियां डेजी ठाकुर ने बताया कि मोदी के कामों को हर घर तक ले जाने को लेकर आज सभी ने शपथ ली है। हर बूथ पर चल रहे पार्टी कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश को भी हर गांव गांव तक पहुंचा जाएगा व मिटी हर घर से लाई जाएगी और वाटिका के निर्माण के लिए दिल्ली भेजी जाएगा।

डेजी ठाकुर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को पखवाड़ा दिवस के रुप में मनाया जाएगा, जो 17 से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच आयुष मान कार्ड भी मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर कार्ड बनाए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी, प्रभारी भाजपा मंडल जीवन चौहान, प्रदेश कार्यसमीती सदस्य नरेश चौहान, बृज लाल, महामंत्री महेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्षा बीशना भण्डारी, दिनेश खमराल मिडिया प्रभारी रामपुर भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें