Site icon Dainik Savera Times

इंडोर स्टेडियम को खोलने हेतु भाजपा मंडल नूरपुर सौंपेगी SDM को ज्ञापन : जतिंदर पठानिया

नूरपुर (पंकज कौशल) : भाजपा मंडल नूरपुर के अध्यक्ष जतिन्द्र सिंह पठानिया ने कहा कि 27 सितंबर बुधवार को सुबह 11 बजे नूरपुर में बने इंडोर स्टेडियम को अभी तक युवाओं के लिए न खोलने के कारण एक रोष रैली निकाली जाएगी, जो बचत भवन नूरपुर से चलकर एसडीएम आफिस तक जाएगी और फिर इस इंडोर स्टेडियम को एक महीने के अंदर खोलने हेतू ज्ञापन देगी।

जतिन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि भाजपा सरकार में बने इस इंडोर स्टेडियम को प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार को आज 9 महीने बीत गए और बार-बार नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का के बोलने के बावजूद सरकार ने इसको नहीं खोला, जिस कारण नूरपुर के युवाओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले को गंभीरता से ले और युवाओं की सुविधा हेतु जल्द इस स्टेडियम को खुलवाया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारे नूरपुर के बहुत सारे युवा इंडोर खेलों में भाग लेने के लिए व अभ्यास करने के लिए पठानकोट, ऊना आदि अन्य क्षेत्रों में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रोष मार्च एक सांकेतिक कदम है जिसमें 200 युवा भाग लेंगे अगर सरकार नहीं जागी तो भारतीय जनता पार्टी नूरपुर इसे आंदोलन का रूप देकर जगह-जगह रोष रेलियां करेगी।

Exit mobile version