Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल निकाय चुनाव नतीजों पर BJP MP का CM सुक्खू पर निशाना, बोले- 97 प्रतिशत हिंदुओं ने कांग्रेस को हराया

BJP MP Sikander Kumar

BJP MP Sikander Kumar

हिमाचल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सिकंदर कुमार ने हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के नतीजों का स्वागत किया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के 97 प्रतिशत हिंदुओं ने कांग्रेस को हराया है।

ये भी पढे़ं :-

सांसद सिकंदर कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मैं हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करना चाहता हूं। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम, नगर निकाय, नगर पंचायत और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हुए हैं। भाजपा के 80 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्रों में सत्ताधारी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है।”

इस दौरान भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “जब सुक्खू मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने बोला था कि 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराकर मैं मुख्यमंत्री बना हूं, लेकिन आज उन्हीं 97 हिंदुओं को उन्हें हराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी कांग्रेस को हराया है।”

बता दें कि भाजपा ने रविवार को चार नगर निगमों में से तीन मंडी, धर्मशाला और सोलन में जीत हासिल की, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल पालमपुर में ही जीत दर्ज करने में सफल रही। चारों नगर निगमों के लिए 17 मई को पार्टी चिन्हों पर मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था।

वहीं, सिकंदर कुमार ने सीबीएसई विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जब भी आप किसी सिस्टम को देखते हैं तो कोई न कोई तकनीकी खामी रह जाती है। संसदीय समिति की बैठक में इस बात पर विचार हुआ कि तकनीकी खामियां आगे न रहें और इसके लिए संबंधित विभाग पूरी तैयारी के साथ व्यवस्था करे।”

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की सराहना पर सिकंदर कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “दिग्विजय सिंह ने बोलकर पीए मोदी की प्रशंसा की, लेकिन इनके नेता राहुल गांधी इस तरह बोल नहीं पाते हैं। हालांकि, वे सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी काबिल इंसान हैं और उन्होंने देश को दुनिया के चुनिंदा देशों के साथ खड़ा कर दिया है।”

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version