Site icon Dainik Savera Times

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda की बुआ का निधन, बिलासपुर में होगा अंतिम संस्कार

कुल्लू (सृष्टि) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ गंगा देवी शर्मा का जिला कुल्लू के शास्त्री नगर में सोमवार को निधन हो गया। वहीं अब स्वर्गीय गंगा देवी का दाह संस्कार बिलासपुर जिला के ओहर में किया जाएगा। स्वर्गीय गंगा देवी बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और सुबह के समय उनका निधन हो गया।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कल्लू के शास्त्री नगर पहुंच गए हैं और वे अब पार्थिव देह के साथ बिलासपुर की ओर रवाना हो गए हैं। स्वर्गीय गंगा देवी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सगी बुआ थी और वे यहां पर अपने मकान में रहती थी। बुआ के मकान के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा भी अपना मकान बनाया गया है और जेपी नड्डा अपना अधिकतर समय बुआ के घर पर ही बिताते थे। ऐसे में शास्त्री नगर में भी भाजपा नेताओं का सुबह से ही आना जारी रहा था। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की है।

We are now on WhatsApp. Click to Join

Exit mobile version