Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘इलाज के बहाने युवती का रेप’ BJP अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल का बड़ा भाई रेप केस में गिरफ्तार

October 10, 2025

‘इलाज के बहाने युवती का रेप’ BJP अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल का बड़ा भाई रेप केस में गिरफ्तार

सोलन: महिला थाना सोलन की पुलिस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई, 81 वर्षीय रामकुमार बिंदल पुत्र वैद्य बालमुकुंद बिंदल, निवासी बिंदल कॉलोनी सर्कुलर रोड सोलन को दुराचार के मामले में गिरफ्तार किया है।

मामला 8 अक्तूबर 2025 को दर्ज हुआ था। पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दी थी कि वह लंबे समय से गायनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थी और कई जगह इलाज कराने के बावजूद आराम नहीं मिला। परिजनों की सलाह पर वह 7 अक्तूबर को पुराने बस अड्डे के पास स्थित एक वैद्य के पास वैदिक उपचार कराने गई।

शिकायत के अनुसार, वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर नसें दबाने और बीमारी के बारे में पूछताछ करने के बाद चेकअप के बहाने गलत हरकत की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो वह व्यक्ति वहां से भाग गया।

महिला थाना सोलन ने शिकायत के आधार पर धारा 64 और 68 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल जुंगा की टीम से करवाया गया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मौके से कई सबूत जुटाए गए।

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आज आरोपी रामकुमार बिंदल को गिरफ्तार किया।

डीएसपी अनिल धौलटा ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : अजमेर: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, चालक ने मौके पर तोड़ा दम, 20 से ज्यादा घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें