Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस सरकार के खिलाफ ढालपुर में बीजेपी ने किया प्रदर्शन

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1001141118.mp4

कूल्लू: हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है। तभी से वह आम जनता को ठगने का काम कर रही है। अब तो हद ही हो गई क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा जनता ही नहीं। बल्कि अपने विधायक को भी ठगा किया। ढालपुर में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर पिछले 4 वर्षों से मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और मुख्यमंत्री के द्वारा भी बार-बार उन्हें मंत्री बनाने की बात कहीं जा रही है, लेकिन उन्हें आज तक मंत्री नहीं बनाया गया और सरकार के द्वारा अपने ही विधायक को भी ठगा जा रहा है, जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर जिला कुल्लू भाजपा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं ढालपुर में जनसमूह को भी संबोधित किया गया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने समय में जनता के सुविधा के लिए बनाए गए संस्थाओं को बंद करने के नाम से जानी जाती है और युवाओं को भी रोजगार के नाम पर ठगा गया। हर साल एक लाख युवाओं को स्थाई नौकरी देने की बात कही गई थी, लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में अब पूरे प्रदेश में भाजपा के द्वारा सरकार की नाकामियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहे हैं।

जिला कुल्लू भाजपा के प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने की भी योजना बनाई गई थी, लेकिन प्रदर्शन स्थल पर पुलिस के खासे जवान तैनात थे। हालांकि तीन बार गाड़ी में पुतला लाने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार पुलिस के जवानों के द्वारा उसे अपने कब्जे में ले लिया गया। ऐसे में जिला कुल्लू भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का पुतला फूंकने का यह कार्यक्रम सफल नहीं हो पाया।

📍 Location: KULLU (Kullu)

Exit mobile version