Site icon Dainik Savera Times

Kullu News: सेना पर टिप्पणी मामले के विरोध में कुल्लू में भाजपा ने किया प्रदर्शन, हिमाचल के मंत्री जगत सिंह नेगी का जलाया पुतला

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001237992.mp4

हिमाचल: प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में आज कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी और भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ढालपुर के रथ मैदान में पुतला जलाने के बाद ढालपुर चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान धरना प्रदर्शन ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी शामिल रहे।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कहा कि विधानसभा के सत्र ने दौरान जनता के मुद्दों पर चर्चा होना स्वाभाविक है लेकिन प्रदेश की सरकार विपक्ष का विरोध करने की जगह देश पर ही सवाल उठाने लगी है। कांग्रेस सरकार के मंत्री का सेना पर इस तरह की टिप्पणी करना जितना अशोबनीय है उतना ही प्रदेश के मुख्यमंत्री का उनके बचाव में उनकी तारीफे करना भी देश की सेना के मान सम्मान को आहात करने वाला है। मंत्री जगत सिंह नेगी का बयान देश विरोधी है देश की सेना में हिमाचल से ही सबसे अधिक वीर जवाब है, जिन्होंने कारगिल जैसे युद्धों में भी अपना योगदान दिया है। ऐसे में प्रदेश के मंत्री द्वारा सेना का अपमान करना सही नहीं है।

 

 

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version