Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Una में गरजी BJP, Congress सरकार द्वारा बंद किए संस्थान और College को लेकर निकाली आक्रोश रैली

March 11, 2023

Una में गरजी BJP, Congress सरकार द्वारा बंद किए संस्थान और College को लेकर निकाली आक्रोश रैली

ऊना (राजीव भनोट) : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज बीजेपी की आक्रोश रैली हुई। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिंद्र कवर सहित कार्यकर्ताओं ने शिरकत की आक्रोश रैली में प्रेम कुमार धूमल और वरिंद्र कवर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी की माने तो भारतीय जनता पार्टी ने लोगों की सुविधा के लिए संस्थानों को खोला था ताकि लोगों को दूरदराज क्षेत्रों में सुविधा मिल सके और उनके काम आसानी से हो सके, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इन संस्थानों को बंद कर दिया। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसके बाद 19 कॉलेज डीनोटिफाई कर दिया है, जिस कारण भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाल रही है। उन्होंने कहा जब से परदेश मे कोंग्रेस की सरकार आई तब से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे किए थे, उनको भी अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा है। महिलाओ के खाते में 15 सौ रुपए डालने की बात कहीं गई थी, लेकिन अभी तक वह भी नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया है और जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि तमाम मुद्दों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे, ताकि बंद हुए संस्थानों को फिर से खोला जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें