Site icon Dainik Savera Times

खनेरी अस्पताल में स्वास्थ सेवाओं की लचर व्यवस्था को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/765389-1.mp4

शिमला: खनेरी अस्पताल में स्वास्थ सेवाओं की लचर व्यवस्था को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन, डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी संचालित नहीं हो पाया ट्रामा सेंटर, एक्सरे और अल्ट्रासाऊंड मशीन भी पड़ी है बंद, भाजपा ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ सेवाओं तक को बेहतर नहीं बना पा रही, अगर जल्द अस्पताल में स्वास्थ सेवाएं बेहतर नहीं हुई तो भाजपा करेगी उग्र आंदोलन उदघाट्न के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी महज शोपीस बने ट्रामा सेंटर को लेकर भाजपा ने खनेरी अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने कहा कि ये अस्पताल चार जिलों को स्वास्थ सेवाएं मुहैया करवा रहा है लेकिन ये खुद बिमार है। यहां पर न तो एक्सरे मशीन चल रही है और न ही अल्ट्रासाऊंड मशीन काम कर रही है। मरीजों को अस्पताल से निजी क्लीनिकों में व्हील चेयर और स्टेचर पर लिटाकर ले जाना पड़ रहा है। भाजपा ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार के लिए जमकर नारेबाजी की।

इस धरने का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा नेता कौल सिंह ने कहा कि भाजपा स्वास्थ सेवाओं जैसी जरूरी व्यवस्थाओं पर राजनीति नहीं कर रही है। बल्कि सरकार को जगा रही है कि रामपुर की सुध भी ले लो। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हर चीज पटरी से उतरी हुई है। यहां पर न तो मरीजों को पीने का पानी नसीब हो पा रहा है और न ही गर्मी में पंखे काम कर रहें है। हाल ही में जो सड़क दुर्घटना हुई उसमें स्वास्थ सेवाओं की पोल खोलकर रख दी। अस्पताल में सबसे जरूरी सेवाएं एक्सरे और अल्ट्रासाऊंड मशीन काफी समय से खराब पड़े है। जबकि यहां से संबंध रखने वाले नुमाइदें ये कह रहे है कि जल्द ये सुविधा ठीक हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रामपुर को बिल्कुल अलग थलग रख दिया है। स्वास्थ सेवाएं जहां पटरी से उतर गई है वहीं सड़क, परिवहन व्यवस्था तो पूरी तरह से बिगड़ गई है। ऐसे में आम आदमी खुद को असहाय सा महसूस कर रहा है। भाजपा ने धरने के बाद अस्पताल के एमएस से भी मुलाकात की और उनसे तुरंत इस्तीफे देने की मांग की। कौल ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था बनाने की जिम्मेवारी एमएस की होती है लेकिन एमएस अपनी सेवाएं सही ढंग से नहीं दे पा रहें है। इस मौके पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष नरेश चौहान, महामंत्री दिनेश खमराल, जिल परिषद सदस्य रानु खुंद, सुषमा मखैक, नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा, पार्षद नितिका गुप्ता, उमा देवी, रीता जोशी, ईशा, सत्या देवी, चेतन पाकला, देशराज हुड्न, भाजयुमो शहरी अध्यक्ष हैपी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📍 Location: शिमला (शिमला)

Exit mobile version