Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

शून्य से शुरू हुई BJP आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : भीमसेन शर्मा

April 6, 2023

शून्य से शुरू हुई BJP आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : भीमसेन शर्मा

कुल्लू (सृष्टि) : 44 वर्ष पहले भाजपा शून्य से शुरू हुई थी और आज कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह बात भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला कुल्लू के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहीं। उन्होंने सबसे पहले सुबह भाजपा का ध्वजारोहण किया और उसके बाद अटल सदन में स्व अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति पर मालार्पण की। उसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भीमसेन शर्मा ने कहा कि 1980 में हम शून्य से शुरू हुए थे और आज देश में सबसे अधिक विधायकों व सांसदों वाली पार्टी है।

आज 44 वर्षों वाद भाजपा की 18 से 20 राज्यों में सरकारें हैं। जबकि 40 वर्ष पहले एकतरफा रुझान कांग्रेस की तरफ ही था और कांग्रेस ने क्या-क्या किया। यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना है। अब जिला कुल्लू में भी भाजपा के स्थापना दिवस के साथ ही सेवा सप्ताह की भी शुरुआत हो गई है और जिला कुल्लू के विभिन्न मंडलों में इसे मनाया जाएगा।

इसके लिए भाजपा के सभी संगठनों को जिम्मेदारियां दी गई है। जिसके तहत कई जगह पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे तो कहीं जगह चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और स्वच्छता के बारे में भी लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें