Site icon Dainik Savera Times

J. P. Nadda के समक्ष बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने उठाया नाहन मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य ठप होने का मुद्दा

नाहन पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की आपने (नड्डा) नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 265 करोड़ दिए और उसका काम तेज गति से चल रहा था, पिछले 22 महीने से जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से नहान मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम ठप हो गया है। अगर इसी प्रकार से इस मेडिकल कॉलेज का काम रुका रहा तो केंद्र से इस मेडिकल कॉलेज इस मान्यता समाप्त हो जाएगी जिससे सिरमौर की जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर की सरकार में सिरमौर को 4 ऑक्सीजन प्लांट मिले थे और हमें पूरा विश्वास है को आप मेडिकल कॉलेज नाहन का काम तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। इस हस्पताल का लाभ काला अंब के उद्यौगिक क्षेत्र के लोगों और मजदूरों को भी होता है।

Exit mobile version