Site icon Dainik Savera Times

BJP ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, Congress सरकार पर लगाए फर्जी वोट बनाने के आरोप

शिमला (गजेंद्र) : शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर फर्जी वोट बनाने के आरोप लगा रही है। इसी को लेकर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और उचित कारवाई करने की मांग की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सरकार सता का दुरुपयोग कर फर्जी वोट बना रहीं हैं और मंत्रियों की कोठियों से 20- 20 वोट बनाएं जा रहे हैं।

हजारों की संख्या में फर्जी वोट बनाए गए हैं। भाजपा के लोगों के वोट नहीं बनाए जा रहें हैं। रोस्टर में भी गड़बड़ी की गई है।2017 के चुनावों में भी 34 वार्डों में ही चुनाव हुआ था इसलिए उसी रोस्टर को अब भी लागू करना चाहिए था लेकिन सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के मकसद से रोस्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कश्यप ने कहा है कि जल्द ही नगर निगम शिमला के लिए सभी प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल कर दिया जाएगा। 12 अप्रैल को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद नामों की घोषणा की जाएगी। आम जनता की राय के बाद जिताऊ चेहरों को टिकट दिया जाएगा।

Exit mobile version