Site icon Dainik Savera Times

टोनी देवी में आयोजित BJP के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे Prem Kumar Dhumal

सुजानपुर (गौरव जैन) : 2024 में एक बार फिर से मोदी जी को लाना हैं। देश में भाजपा के उम्मीदवारों को बंपर मतों से जिताना है इस बात का प्रण हर कार्यकर्ता को करना है, इसलिए आज से ही फील्ड में डट जाओ जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है, उसका ईमानदारी दृढ़ निश्चय के साथ निर्वहन करो तो जीत तुम्हारी होगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मात्र दो सांसद जीतने के साथ भारतीय जनता पार्टी का सफर शुरू हुआ था और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभाले हुए हैं यह तमाम चीजें तमाम बातें तभी संभव हो पाई है जब देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर विश्वास किया। उनकी योजनाओं पर मुहर लगाई।

उन्होंने कहा कि आज स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को एक प्रण लेना है और उसमें अपने आप को साक्षी मानकर कसम खानी है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल के चारों सांसद बंपर मतों से जीतवाकर दिल्ली भेजना हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी होते हैं और कार्यकर्ता रीड की हड्डी बनकर काम करें। आने वाले 365 दिन पूरा एक साल पार्टी के काम में लगाना है, जो भी जिम्मेवारी मिलेगी उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करना है।

उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता हारे है। 2017 में वह खुद हार गए, लेकिन कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं छोड़ी। 2017 में 1900 मतों से पार्टी उम्मीदवार की हार हुई, लेकिन लोकसभा उम्मीदवार को यहां की जनता ने 25 हजार मतों के लिड्ड दिलवाई। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता मात्र 399 मतों से हारा है इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवार को 30,000 के लिड्ड दिलवानी है और यह हो सकता है कार्यकर्ता कर सकते हैं और कार्यकर्ताओं ने करके दिखाया हैं।

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पार्टी कार्यकर्ता सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर जिला परिषद सदस्य रंजीत सिंह, भाजपा नेता विजय बहल पंचायत प्रधान भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान सहित गणमान्य लोग पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम को सुना और अपना संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

धूमल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा 2024 में फिर से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए मात्र 365 दिन शेष है और कांग्रेस प्रदेश में उनकी स्थापित सरकार के 100 दिन पूरे होने का गुणगान कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि 100 दिन के भीतर एक भी ऐसी चीज धरातल पर नहीं उतरी है, जिसका गुणगान हो सके लोगों ने उनके घरों के बाहर जो कांग्रेस पार्टी ने चुनावों से पहले 10 गारंटिया लिखवाई थी अब उनको खुद ही मिटाने लग पड़े हैं।

Exit mobile version