BJP’s mass movement on 10th : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और विकास कार्यों में कथित ठहराव के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ऐलान किया कि 10 अगस्त को मनाली में होने वाले विशाल जनआंदोलन में हजारों लोग शामिल होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि मनाली क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी हो रही है। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को मनाली में होगा विशाल जनआंदोलन पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा हज़ारो की संख्या में शामिल होंगे लोग हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों का ठप पड़ना तथा आम जनता की लगातार हो रही अनदेखी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अब निर्णायक जनआंदोलन की राह पर है। इसी क्रम में आगामी 10 अगस्त को मनाली में आयोजित विशाल जनआंदोलन होगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, जबकि स्थानीय विधायक केवल पहले से स्वीकृत योजनाओं का श्रेय लेने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता को विकास नहीं, केवल घोषणाएं और आश्वासन मिले हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने के बावजूद क्षेत्र की सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। विशेष रूप से लेफ्ट बैंक सड़क पिछले चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है, लेकिन सरकार और संबंधित जनप्रतिनिधियों ने इसे सुधारने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए।
इसका खामियाजा स्थानीय लोगों, किसानों, व्यापारियों और हजारों पर्यटकों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बावजूद जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों ने सरकार से उम्मीद छोड़ दी है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली, विकास के प्रति उदासीनता और जनता की उपेक्षा के खिलाफ अब जनता स्वयं सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

