Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेपरलेस होगा खंड विकास अधिकारी कार्यालय, ई-ऑफिस के नाम से मिलेगी नई पहचान

March 16, 2023

पेपरलेस होगा खंड विकास अधिकारी कार्यालय, ई-ऑफिस के नाम से मिलेगी नई पहचान

सुजानपुर (गौरव जैन) : नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया ने विकास कार्यों को लेकर विशेष बैठक गुरुवार को विकास खंड अधिकारी कार्यालय में आयोजित की है। बैठक में कार्यालय एवं फील्ड स्टाफ कर्मियों ने भाग लिया।अधिकारी ने बैठक में साफ निर्देश देते हुए कहा है कि विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी, जो कार्य जिसको मिलता है उस कार्य को उसी दिन करना सुनिश्चित किया जाए। राज्य सरकार के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसमें विकास खंड कार्यालय को पेपर लेस करना है। पेपरलेस करने के बाद इस ओफिस क ऑफिस के नाम से नई पहचान मिलेगी।

तमाम कार्य जब पेपरलेस होंगे तो काम करने और करवाने में पारदर्शिता होगी। ग्रामीणों का कार्य सुगमता के साथ होगा। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यालय से इसकी शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पंचायतों में अनेक कार्य करने हैं, जिसमें पंचायतों को खुला शौच मुक्त बनाना हर घर का अपना शौचालय हो, जिनके शौचालय बने हैं उनके निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए। इसके साथ साथ अमृत सरोवर बनाने की जो मुहिम शुरू की गई है। उसे सभी पंचायतों में पूरा किया जाएगा। कोई भी कार्य जो धरातल पर लगाया गया है और वह पूरा नहीं है उसे कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए। विशेष रूप से मनरेगा के अंतर्गत जो भी कार्य होने हैं, उन्हें किया जाए।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पंचायतों में रोड साइड प्लांटेशन करवाई जाएगी। सहायता समूह के सदस्य इस काम को करने में आगे आए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जो भी योजनाएं जनता की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी। उन्हें जनता तक पहुंचाना हर कर्मचारी का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। ताकि लोग योजनाओं का पूरा लाभ ले सके इस दौरान अधिकारी ने कार्यालय एवं फील्ड कर्मियों के साथ बातचीत करके उन्हें निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया ने बताया बैठक आयोजित करके उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें