Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित

शिमलाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज नाहन के ऐतिहासिक माता कालिस्थान मंदिर में भाजपा द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

प्रदेशभर में सेवा एवं जनसंपर्क के विभिन्न कार्यक्रम

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सेवा एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ नाहन के हिंदू आश्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया।

रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य : डॉ. बिंदल

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक पुनीत कार्य है और प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकताओं श्रद्धा एवं समर्पण भाव से इस सेवा कार्य में भाग ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के प्रेरणास्रोत

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं की प्रतिभा को विकसित एवं निखारने तथा उन्हें नए अवसर प्रदान करने के लिए अनेक प्रयास एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश का युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रहा है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित युवाओं ने किया रक्तदान

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण सरमन,पार्षद कौशल्या देवी, आशा भारद्वाज, पूर्व प्रधान संदीपक तोमर, हिमांशु, मोनिका ठाकुर, रजत सैनी व अन्य युवाओं ने रक्तदान किया।

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण सरमन, नगर निगम के पार्षदगण, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

📍 Location: शिमला (शिमला)

Exit mobile version