Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: सिरमौर में बड़ा हादसा, शीशा बनाने वाली फैक्ट्री में फटा बॉयलर, कर्मचारी घायल

March 29, 2026

Himachal: सिरमौर में बड़ा हादसा, शीशा बनाने वाली फैक्ट्री में फटा बॉयलर, कर्मचारी घायल

हिमाचल डेस्कः जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कालाअंब स्थित कांच एवं वाहन शीशा बनाने वाली एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इस हादसे में कुछ कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसे में 3 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें :-

सुबह की शिफ्ट में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई। उस समय फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट के दौरान नियमित उत्पादन कार्य चल रहा था। अचानक बॉयलर में खराबी आने से वह फट गया, जिससे यूनिट के एक हिस्से में अत्यधिक दबाव की स्थिति बन गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि बॉयलर का ऊपरी ढक्कन छत को चीरते हुए बाहर सड़क पर दूर जा गिरा।

कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया

हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए। साथ ही संबंधित विभागों और पुलिस को भी सूचना दी गई। फिलहाल फैक्ट्री परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी निरीक्षण और पुलिस जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें