Site icon Dainik Savera Times

300 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

rajasthan road accident

rajasthan road accident

हिमाचल डेस्क. हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां खाबल-रोहड़ू मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना खाबल गांव के पास हुई, जब बोलेरो खाई में गिरी तो आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनी और तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और साथ ही पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस टीम भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों और घायल की पहचान

इस हादसे में खाबल गांव के विशाल और देनवाड़ी गांव के राजवंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सोंदाड़ी गांव के कामराज पुत्र सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें रोहड़ू सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

Exit mobile version