
पुलिस चौकी लंज के तहत 2 अक्तुवर को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के वाद घर से भागे वरियाम सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी फेरा पंचायत अपर लंज को पुलिस ने फतेहपुर में उसकी मासी के पास से वरामद कर लिया गया है। पुलिस चौकी लंज के प्रभारी हाकिम सिंह ने वताया वरियाम सिंह पिछले तीन महीनों से गायब था व रिश्तेदारों के घर पर रह कर दिहाडियां लगा रहा है उसको ठेकेदार के पास काम करते हुए पुलिस ने आज सुबह पकडा है व घर वालों को जव इसके फोन से फोन किया तो घरवाले फोन वंद करने को कहने लगे व कहने लगे कि पुलिस ने नंवर ट्रेस पर डाले है। जिससे साफ पता चलता है कि घरवालों को पता था कि उनका लडका कहां पर है विना बजह पुलिस को घरवाले वदनाम कर रहे थे। गौरतलब हो कि वरियाम सिंह के गायव होने सातवें दिन घर वालों ने डीसी व एसपी ऑफिस में पुलिस की मिलीभगत से लड़के को गायव करने का पुलिस पर आरोप लगाया था। घर वालों ने यह तक शिकायत की थी कि पुलिस लोगों को गुमराह करती है और आज जव पुलिस ने लडके को वरामद किया तो घरवालों की ही मिलीभगत सामने आई है ।वहीं डीसी आफिस में साथ गए लोग अव घरवालों की इस साजिश का पुरजोर विरोध कर रहे है। वहीं इस तरह से हुई इस घटना पर लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे है पुलिस ने महिला मंडल प्रधान सीमा देवी, पंचायत प्रधान अपर लंज रेखा देवी, वीडीसी सदस्य प्रितम सिंह, कृषक मंडल प्रधान रधुवीर सिंह पांजला व गांव वालों के सामने वरियाम सिंह को परिजनों के हवाले कर दिया व भविष्य में ऐसा करने पर कानूनी कार्यवाही करने की वात कही। वहीं डीएसपी काँगड़ा अंकित शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अपने काम को बखूबी कर रही है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...