Site icon Dainik Savera Times

राजधानी Shimla के बाजारों में Holi की रौनक, बिखरी रंगों की खुशबू

शिमला : राजधानी शिमला के बाजारों में होली को लेकर रौनक बढ़ गई है। बता दें कि इस बार होली का त्योहार 8 मार्च को है, लेकिन शिमला के बाजार होली के रंग में रंगना शुरू हो गए हैं। होली से 2 दिन पहले ही लोगों की भीड़ सामान खरीदने के लिए उमड़ पड़ी है। शिमला के लोअर बाजार, गंज बाजार, समरहिल, संजौली बाजार, ढली बाजार हर जगह रंगों की खुशबू बिखरी हुई है। हर्बल रंगों की पैकिंग 10 से 80 रुपए पैकेट, पिचकारियां 50 से 1200 तक मिल रही हैं। इनमें कीमत के हिसाब से पानी कम ज्यादा भरने की क्षमता है।

1200 रुपए की पिचकारी में 2 लीटर तक पानी आएगा। 1200 की पिचकारी का नाम भी वॉटर टैंक रखा गया है। गुलाल 40 से 300 रुपए प्रति पैकेट मिल रहा है।लोवर बाज़ार के दुकानदार राकेश ने बताया कि इस बार होली के लिए जयपुर से रंग लाए गए हैं जो स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। होली के लिए रंगों के अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी है। स्थानीय लोग एडवांस ऑर्डर देकर अपनी बुकिंग पहले से करा रहे हैं।

कोरोना काल की हो रही भरपाई

वहीं संजौली में सामान बेच रहे सुरेश का कहना है कि कोरोना काल का सामान बर्बाद हो गया था। लोग घर से निकलते ही नहीं थे, जिस वजह से सामान फेंकना पड़ गया, लेकिन इस बार लोग काफ ी पहले से सामान लेने आए हैं। जितना स्टॉक था लगभग बिक चुका है। बाकी जो बचा है, उम्मीद है वह भी बिक जाएगा।

Exit mobile version