Site icon Dainik Savera Times

सरकार द्वारा हमीरपुर में नया चयन आयोग खोलने के निर्णय का Brij Mohan Soni ने किया स्वागत

हमीरपुर: प्रदेश कांग्रेस महासचिव बृज मोहन सोनी ने बुधवार को प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए पिछले दिन मंत्रिमंडल बैठक में नादौन में एचआरटीसी का डिपो खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है, उन्होंने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की काफी लंबे अरसे से मांग चल रही थी, परंतु पिछली सरकार ने इस मांग को अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी का डिपो बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा क्योंकि नादौन से पड़ोसी राज्यों को आने जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और इसके साथ जालंधर, दिल्ली या फिर चंडीगढ़ से बस चेंज करनी पड़ती है उससे अब यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

बृज मोहन सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में ही नया चयन आयोग का गठन व कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है जोकि स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्णय से बेरोजगार युवाओं को राहत व पेपर न होने से ओवरएज हुए युवाओं को भी छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से भर्तियों में पूरी पारदर्शिता भी आएगी और जल्द भर्तियां भी होंगी। इसके लिए सुक्खू सरकार बधाई की पात्र है।

Exit mobile version