Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

23 जनवरी से बर्फबारी के चलते बंद हुआ दारचा-शिंकुला रोड को BRO ने किया बहाल

March 23, 2023

23 जनवरी से बर्फबारी के चलते बंद हुआ दारचा-शिंकुला रोड को BRO ने किया बहाल

16580 फीट की ऊंचाई पर हड्डियां जमा देने वाली ठंड के बीच दिन रात बर्फ़ हटाने का काम कर, अब बीआरओ की टीम के प्रयासों के बाद हिमाचल और ज़ंस्कार वैली के बीच संपर्क बहाल कर दिया है। 55 दिनों के भीतर ही इस रास्ते को बहाल कर करमयोगिस ऑफ प्रोजेक्ट योजक ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बीते वर्ष बर्फबारी के बाद ये सड़क मार्ग 5 महीने के लिए बंद हो गया था और अप्रैल के महीने में बहाल किया गया था। जबकि इस साल जनवरी महीने तक इस पास को खुला रखा गया था और भारी बर्फबारी के बाद ही ये कुछ दिनों के लिए बंद हो गया। जिसे आज बहाल कर दिया गया है। माइनस – 25 डिग्री के तापमान के बीच डबल शिफ्ट्स में काम कर 22 मार्च की रात तक वर्करों ने इस रोड को बहाल करने का काम किया। अवलांच प्रोन इस शिंकुला पास को बहाल करने का कार्य बीआरओ की टीम के लिए बेहद ही चुनौतियों पूर्ण रहा। लेकिन 55 दिनों के भीतर इस मार्ग को बहाल कर आम जनता के लिए अब खोल दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें