Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: मंडी में रिश्ते कलंकित, भाई ने सगी बहन से किया दुष्कर्म, इस तरह हुआ खुलासा

June 1, 2026

Himachal: मंडी में रिश्ते कलंकित, भाई ने सगी बहन से किया दुष्कर्म, इस तरह हुआ खुलासा

हिमाचल डेस्कः मंडी सदर पुलिस थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के तहत 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 वर्षीय बहन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले की पुष्टि पीड़िता के गर्भवती होने के बाद हुई। मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ बीएनएसएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :-

पुलिस को पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत में बताया कि पिछले 3-4 महीनों के दौरान उसके 14 वर्षीय छोटे भाई ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसका पता तब चला जब पिछले 2-3 महीनों से माहवारी नहीं आ रही थी। फिर 30 मई को पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक ले गए। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि की।

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें