Site icon Dainik Savera Times

Shimla में बस और वाहनों की हुई टक्कर, महिला की मौत, 2 घायल

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुराने बस अड्डे पर हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की इलेक्ट्रिक बस ने दूसरे वाहनों को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना उस समय हुई जब सरकारी बस के चालक प्रवीण कुमार ने स्टैंड पर खड़ी बस, बाइक और एक कार को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान जुन्गा शिमला निवासी राधा(48) के रूप में हुई है, जबकि दो घायलों में एक एचआरटीसी कर्मचारी भगत राम (58) शामिल हैं। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला।

शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने घटना की पुष्टि की। वहीं एचआरटीसी प्रबंधन ने बस चालक को तुरंत निलंबित कर दिया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने मृतक महिला के परिवार को तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपए देने की घोषणा की हैं।

Exit mobile version