Site icon Dainik Savera Times

सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर नहीं है बस सेवा, जनता परेशान

Bus service on the Sainj-Neuli-Shanshar route : सैंज। सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क मार्ग पर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कोई भी बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्र की छह पंचायतों की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

9 से 4 बजे तक बस सेवा की मांग

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001047848.mp4

बस सेवा के अभाव में स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों तथा मरीजों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहद सीमित है और दिन के महत्वपूर्ण समय में बस सेवा उपलब्ध न होने से लोगों को निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे आम जनता का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग से मांग की है कि सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क मार्ग पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच नियमित बस सेवा शुरू की जाए, ताकि छह पंचायतों की जनता को सुचारू परिवहन सुविधा मिल सके।

समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता इस मांग को लेकर जिलाधीश कुल्लू तथा प्रदेश के परिवहन मंत्री से मुलाकात करेगी और समस्या के स्थायी समाधान की मांग रखेगी। क्षेत्रवासियों ने सरकार और विभाग से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द बस सेवा बहाल/शुरू करने की गुहार लगाई है।

Exit mobile version