Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hamirpur में बस अड्डा और बस पोर्ट की घोषणा कर हमीरपुरवासियों की चिरलंबित मांग को किया पूरा : Ashish Sharma

March 17, 2023

Hamirpur में बस अड्डा और बस पोर्ट की घोषणा कर हमीरपुरवासियों की चिरलंबित मांग को किया पूरा : Ashish Sharma

हमीरपुर (कपिल) : स्थानीय विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट पेश किया है। हमीरपुर में बस अड्डा और बस पोर्ट की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने हमीरपुरवासियों की चिरलंबित मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में न्यूक्लियर मेडिकल साइंस विभाग, नर्सिंग कॉलेज और पैट स्कैन की सुविधा की घोषणा कर जिला को स्वास्थ्य दृष्टि से और मजबूती प्रदान करने का काम किया है। मुख्यमंत्नी ने कांग्रेस की गारंटी अनुसार कर्मचारियों को ओपीएस देने और महिलाओं को 1500-1500 रूपए देने के लिए बजट में प्रावधान किया है। विधायक ने कहा कि मार्च 2026 तक हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय बजट में लिए गए हैं। एक साल में हेली टैक्सी शुरु होने से हमीरपुर में पर्यटन को बढावा मिलेगा।

दिव्यांग व विधवाओं को पेंशन की आयु सीमा खत्म कर मुख्यमंत्री ने इस वर्ग को लाभान्वित किया है। 10 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने, युवाओं को रोजगार देने के लिये वर्ष में दो बार रोजगार मेले लगाने, डिजिटल लाइब्रेरी खोलने, खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रु पये से 240 रु पये करने, 40 हजार डेस्क स्कूलों में देने, 20 हजार मेधावी बिच्चयों को इलेक्तिट्रक स्कूटी के लिए 25 हजार की सब्सिडी देना, आईटीआई में भी ड्रोन टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू करने, तकनीकी संस्थानों में नए कोर्स शुरू करने, कौशल विकास निगम 1500 युवाओं को विभिन्न विभाग में ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण देने की घोषणा और शिक्षा में 8 हजार 828 करोड़ का प्रावधान करने से शिक्षा व रोजगार का क्षेत्र सुदृढ होगा।

इसके साथ ही नगर निगम, नगर परिषद व पंचायत प्रतिनिधियों सहित सिलाई अध्यापिका, मिड दे मील और जलरक्षकों का वेतन बढाकर उन्हें भी बजट से लाभान्वित किया है। मनरेगा दिहाडी बढाकर सरकार ने नौ लाख मनरेगा मजदूरों को लाभान्वित किया है। जल शिक्त विभाग में पांच हजार भिर्तयां होने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। विधायक आशीष ने कहा कि किसानों और पशुपालकों के लिए हिम गंगा योजना शुरु करने का फैसला सराहनीय है। ग्रामीण विकास समेत पर्यटन के विकास के लिए बजट में खास प्रावधान किया गया है। काँगडा को टूरिज्म कैपिटल बनाने और प्रदेश भर में पर्यटन विकास होने से राजस्व में भी वृद्धि होगी। जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ होगी। शर्मा ने कहा कि कुल मिलाकर सरकार का यह बजट हर वर्ग का हितैषी है और दूरदर्शी सोच के साथ प्रदेश को आर्थिक रूप से सुदृढ करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें