Site icon Dainik Savera Times

विंटर कार्निवाल के तीसरी संध्या पर कैबिनेट रैंक मंत्री आर एस बाली ने की शिरकत, मंच पर किया नृत्य

विंटर कार्निवाल की तीसरी संध्या पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक मंत्री आर एस बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।शिमला पहुंचने पर समर्थको ने चर्च के पास उनका जोरदार स्वागत किया और फूलमालाएं पहन कर उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया जहां पर नगर निगम के महापौर द्वारा उनका शॉल टोपी पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां आरएस बाली ने नगर निगम के महापौर के साथ मंच पर नाटी भी लगाई।

हुई रघुवीर सिंह बाली ने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह प्रयासरत है और नगर निगम द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है। और यहां विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है मुख्यमंत्री की सोच है कि ऐसी कार्निवल हो जिसमें हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को पूरे देश को बताए हैं और जो अतिथि देवो भव जो नारा है उसको हम जमीन स्तर पर उतरे हैं। इस तरह के आयोजन से जहां कलाकारों को मंच मिलता है वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों भी हिमाचली संस्कृति से रूबरू हो पाते हैं।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

Exit mobile version