
कुल्लू: नशे के लिए नहीं बल्कि दवा के लिए होगी भांग की खेती कुल्लू में बोले विधायक सुंदर ठाकुर कहा ग्रामीण इलाकों में प्रचार के लिए सरकार करेगी प्रचार एक हजार रूपये फीस देकर एक बीघा में कर सकेंगे खेती हिमाचल प्रदेश में सरकार के द्वारा भांग की खेती को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और अब जल्द ही सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए प्रचार अभियान चलाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इस खेती के माध्यम से अपने आप को भी आर्थिक रूप से मजबूत कर सके।
कुल्लू में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि भाजपा भांग की खेती का विरोध कर रही है। लेकिन यह बात गलत है और जब भांग की खेती के लिए पूरा ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा था। तो उस दौरान भाजपा के विधायक भी कमेटी में थे और भाजपा ने भी भांग की खेती पर अपनी सहमति जताई थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नशे वाली भांग की खेती के लिए एक बीघा के लिए ₹1000 की फीस भरनी होगी और उसे भांग से रेशा तैयार किया जाएगा। ताकि उस रेशे के माध्यम से कपड़े सहित अन्य उत्पाद तैयार किया जा सके।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस भांग की खेती से दवाइयां तैयार करनी है। उसके लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। ताकि वह हिमाचल में भांग की खेती कर सके और उससे औषधि का भी निर्माण कर सके। ताकि कई असाध्य रोगों में इन दवाओं के माध्यम से मरीजों को राहत मिल सके। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस दिशा में अब सरकार के द्वारा जल्द ही कार्य किया जाएगा और विशेष रूप से एक प्रचार अभियान भी चलाया जाएगा। ताकि छोटे स्तर पर भी किसान भांग की खेती कर इससे आर्थिक लाभ हासिल कर सके।
📍 Location: कुल्लू (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...