डलहौजी: डलहौजी के गांधी चौक-जंदरीघाट-करेलनू मार्ग पर देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त। जानकारी के अनुसार, देर रात एक ऑल्टो कार (पीबी 01 इ 7701) अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन करीब 1 से डेढ़ किलोमीटर नीचे जा गिरा। कार में कुल छह लोग सवार थे,जो सभी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक युवती, सोफिया, की रास्ते में ही मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना डल्हौजी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी सुनील कुमार के नेतृत्व में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सिमरनप्रीत कौर (18 वर्ष), निवासी जिला कपूरथला और सुरेंद्र (25 वर्ष), निवासी जिला जालंधर को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सोफिया की भी रास्ते में मृत्यु हो गई घायलों में प्रिंस (21 वर्ष) पुत्र बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर और सोफिया को पहले गंभीर हालत में पठानकोट रेफर किया गया था,जबकि सोफिया ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में सुमन प्रीत (19 वर्ष), निवासी जिला फिरोजपुर और बलबीर (20 वर्ष), निवासी जिला बरनाला का उपचार सिविल अस्पताल डल्हौजी में जारी है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

