Site icon Dainik Savera Times

शिमला में तीस मीटर गहरे नाले में गिरी कार, एक महिला की मौत, चार घायल

नेरवा: नेरवा-पांवटा मार्ग पर नेरवा से करीब एक किलोमीटर आगे अनयोड़ नाला के समीप एक कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कर संख्या एचपी 08 ए 8604 टिकरी से नेरवा की तरफ आ रही थी । इस दौरान यह शीह क्यार के समीप अनयोड़ नाला में अनियंत्रित होकर करीब तीस मीटर नीचे नाले के किनारे जा गिरी।

कुछ राह चलते लोगों तथा स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल दो महिलाओं, एक बच्ची व एक युवक को गाड़ी से निकाल कर नेरवा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

मृतक महिला की पहचान नीतू पत्नी नरेश, गाँव हिराह, डाकघर टिकरी, तहसील नेरवा तथा घायलों की पहचान नरेश पुत्र मस्त राम, क्यारा पुत्री नरेश गांव हिराह तथा रेवता देवी गांव बटेवड़ी डाकघर केदी तहसील नेरवा के रूप मे हुई है। एसडीएम चौपाल हें चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को बीस हजार तथा घायलों को पांच हजार रुपए प्रति व्यक्ति प्रदान किए गए है।

Exit mobile version