हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक कार करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सेना के दो जवानों की मौत हो गई। दोनों दोस्त अमर की शादी के लिए ब्रेगन गांव जा रहे थे। दो गाड़ियों में ये लोग शादी के लिए मंडी से निकले थे। दोनों युवक भारतीय सेना में थे।
हादसे में 32 वर्षीय सेना के जवान नितेश पुत्र स्वर्गी सुरेश कुमार निवासी टारना हिल थनेहड़ा मुहल्ला मंडी और जेएंडके राइफल में तैनात महेन्द्र कुमार पुत्र मोती राम गांव दूसरा खाबू डाकघर सरद्वार, तहसील बल्ह, जिला मंडी की जान चली गई है। दोनों युवक एचपी 33 जी 0204 नंबर की Kia Sonet गाड़ी में सवार थे।
ये भी पढ़ें: France: क्रिसमस की तैयारी कर रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा, 10 की गई जान, 19 घायल
दूसरी गाड़ी में सवार दोस्तों ने बताया कि वे मंडी से करीब शाम 6 बजे चले थे। 8.15 बजे जब वे दरलोग के पास पहुंचे तो उनके पीछे चल रही दोस्तों की गाड़ी नहीं थी। उन्होंने नितेश और महेन्द्र दोनों को फोन किया लेकिन ने भी फोन नहीं उठाया। फिर किसी महिला ने फोन उठाया और बताया कि गाड़ी नीचे खाई में गिर गई है। उसे यहां फोन पड़ा मिला है। महिला से हादसे की सूचना मिलते ही सभी दोस्त तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खाई में उतरकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी।
चालक के विरुद्ध FIR
28 वर्षीय कीर्तिमान के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार चालक नितेश के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Haryana DGP की कुर्सी पर नहीं लौटेंगे शत्रुजीत, नया DGP कौन?

