मैहतपुर : देवभूमि प्रवेश द्वार पर टोल प्लाजा कर्मी को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार के टकराने की आवाज इतनी जोरदार थी कि जिससे प्रवेश द्वार पर अफरातफरी का माहौल मच गया।
यह हादसा मंगलवार को उस समय घटित हुआ जब रोजाना की तरह कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर टोल पर्ची करने काटने के लिए बैठा हुआ था कि एक कार अनियंत्रित होकर कुर्सी पर बैठे कर्मचारियों को टक्कर मारते हुए लोहे के वेरी गेट्स को भी जोरदार टक्कर मारी दी।
टोल कर्मचारी हवा में उछलता हुआ सड़क पर जा गिरा जिसके चोटिल हो गया। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस सारी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गया है।
घायल कर्मी का उपचार चल रहा है। इस पूरी घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

