Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

डलहौज़ी में कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, युवक बुरी तरह घायल

September 10, 2023

डलहौज़ी में कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, युवक बुरी तरह घायल

डलहौज़ी (राजेश्वर बहल) : डलहौजी उपमंडल के बनीखेत खैरी मार्ग पर बगडार के समीप देर रात कार सवार युवक ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को टक्कर मारी। मिली जानकारी के अनुसार विशाल कुमार व राजकुमार अपनी बाइक पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे विशाल कुमार व राजकुमार दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल डलहौजी लाया गया। जहां पर गंभीर रूप से घायल राजकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया और विशाल कुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उपमंडला अधिकारी अनिल भारद्वाज ने मोके पर आकर फौरी राहत के रूप में ₹10000 की राशि राजकुमार के परिवार को दी। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज तहसीलदार रमेश चौहान एसएमओ नागरिक अस्पताल डलहौज़ी डॉक्टर विपिन ठाकुर नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिआ थाना प्रभारी जगबीर सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल में मौजूद रहे।

वहीँ इस बाबत जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल डलहौज़ी के एस एम ओ डॉक्टर बिपिन ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद नागरिक अस्पताल डलहौज़ी में दो घायल युवकों को लाया गया था। उन्होंने कहा की एक घायल को सर पर गहरी चोट होने के चलते इलाज के लिए टांडा रेफर किया गया है जबकि एक घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें