Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

करियर निर्माण के लिए प्रशिक्षुओं को दिए सफलता के टिप्स

November 5, 2026

करियर निर्माण के लिए प्रशिक्षुओं को दिए सफलता के टिप्स

Career Guidance Camp Organised for ITI Trainees : मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मौहीं में जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर की ओर से भविष्य सेतु कार्यक्रम के तहत करियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर लगाया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को सरकारी-निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आईटीआई प्रशिक्षुओं को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना रहा। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आईटीआई प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षुओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित रणनीति अपनाने, समय प्रबंधन पर ध्यान देने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. वीर विक्रम सिंह ने आईटीआई प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों तथा अच्छे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और आईटीआई प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के लिपिक गिरधारी लाल ने स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न ऋण सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। संस्थान के प्रधानाचार्य हेमराज ने जिला रोजगार कार्यालय, मंडी तथा कार्यक्रम में शामिल सभी विभागों और विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए इस प्रकार के उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन को उनके करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण एवं आईटीआई प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, मंडी द्वारा आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मौहीं में भविष्य सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत करियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आईटीआई प्रशिक्षुओं को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना रहा। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आईटीआई प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षुओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित रणनीति अपनाने, समय प्रबंधन पर ध्यान देने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. वीर विक्रम सिंह ने आईटीआई प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों तथा अच्छे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और आईटीआई प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के लिपिक गिरधारी लाल ने स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न ऋण सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। संस्थान के प्रधानाचार्य हेमराज ने जिला रोजगार कार्यालय, मंडी तथा कार्यक्रम में शामिल सभी विभागों और विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए इस प्रकार के उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन को उनके करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण एवं आईटीआई प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें