Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

डूहल भटवालां में पेश आया मामला, गांव के रास्ते में बनाए सीवरेज चैम्बर लोगों के लिए बने मुसीबत

September 17, 2023

डूहल भटवालां में पेश आया मामला, गांव के रास्ते में बनाए सीवरेज चैम्बर लोगों के लिए बने मुसीबत

 

ऊना: चिंतपूर्णी विधानसभा के डूहल भटवालां में सीवरेज को लेकर बनाए गए सीवरेज चैम्बर गांव के लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।यंहा रास्ते में बनाए गए सीवरेज चैम्बर गांव के लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।क्योंकि सीवरेज चैम्बर सड़क से कई फुट ऊपर आ चुके हैं और सड़क बिल्कुल नीचे रह गई है।

जिस कारण इस रास्ते पर गाड़ी का निकलना मुश्किल हो गया है। रास्ते में बीचों बीच बनाए गए इस सीवरेज चैम्बर के कारण सिलेंडरों वाली गाड़ी भी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाती है और लोगों को सिलेंडर अपने सर पर उठाकर मुख्य सड़क तक लाने पड़ रहे हैं।

इसके अलावा रात के समय कोई बीमार हो जाए तो उसको अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। वंही कांग्रेस नेत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य रही सलोचना देवी ने भी सीवरेज के इस तरह के चल रहे कार्य को लेकर कार्य देख रहे ठेकेदार और इंजीनियर पर लापरवाही से काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही इन सीवरेज चैम्बर को सही ढंग से बनाने की बात भी कही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें