Site icon Dainik Savera Times

अगथान में पशुशाला जलकर हुई राख, डेढ़ लाख का हुआ नुकसान

अगथान : सरेड़ी पंचायत के अगथान के राजेश कुमार की पशुशाला रविवार को पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गांववालों ने कड़ी मशक्कत के बाद पशुशाला से पशुओं को बाहर निकाला। सभी गांववासियों ने आस-पास के घरों से पानी लाकर आग को पर काबू पाया। राजेश कुमार की माता गीता देवी ने बताया कि मीटर के पास तारों के शॉट सर्किट से आग लगी थी।

इस घटना में डेढ़ लाख के लगभग का नुकसान हुआ है। पशुओं के लिए रखा चारा और इमारती लकड़ी समेत सब कुछ राख हो गया। तहसीलदार केशव कुमार ने बताया कि पशुशाला के जलने की सूचना मिली है। पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करने के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान राजेश कुमार शर्मा ने भी पीड़ित परिवार की सरकार से शीघ्र मदद मुहैया करवाने की अपील की है।

Exit mobile version