Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनगणना कर्मियों प्रदान करें पूर्ण सहयोग

October 1, 2026

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनगणना कर्मियों प्रदान करें पूर्ण सहयोग

कूल्लू: हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना का कार्य 01 सितंबर 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक संपन्न किया जा रहा है। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि न जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो कि योजना, नीति निर्माण और देश के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसलिए यह आवश्यक है कि जनगणना का सफल संचालन हो।

इस संदर्भ में यह भी आवश्यक है कि जनसंख्या की आवासीय स्थिति की स्पष्ट एवं यथार्थ जानकारी प्राप्त हो। उन्होंने समस्त नागरिकों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे जनगणना कर्मियों (प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों) को पूर्ण सहयोग प्रदान करें, यथार्थ एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करना सुनिश्चित करें विशेष रूप से वे स्वयं को वर्तमान निवास स्थान पर जनगणना में पंजीकृत करवाएं, ताकि प्रत्येक व्यक्ति की सही गणना हो सके और किसी भी व्यक्ति की गणना न छूट जाए।

उन्होंने यह भी सूचित किया है कि जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के अंतर्गत जनगणना में संकलित व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय होती है, और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों, विकास योजनाओं एवं नीति-निर्माण के लिए किया जाता है; इस जानकारी का उपयोग किसी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी साध्य के रूप में नहीं किया जा सकता, न ही ये रिकॉर्ड सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत साझा किया जा सकता है।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें