Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकाघाट नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

July 20, 2026

सरकाघाट नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

सरकाघाट: नगर परिषद सरकाघाट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को नगर परिषद के बैठक कक्ष में आयोजित किया गया। समारोह में पुष्पा देवी ने अध्यक्ष तथा लाल सिंह ने उपाध्यक्ष के रूप में विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर परिषद के सभी पार्षद उपस्थित रहे। समारोह में विधायक सरकाघाट दलीप ठाकुर ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं उपाध्यक्ष लाल सिंह ने नगर परिषद क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास, नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

📍 Location: सरकाघाट, मंडी, हिमाचल प्रदेश/ sarkaghat (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें