Site icon Dainik Savera Times

जल्द खुल सकता है दो पहिया वाहनों के लिए चक्की पुल : SDM गुरसिमर सिंह

नूरपुर (पंकज कौशल) : पंजाब- हिमाचल को जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण चक्की सड़क पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोलने की कबायद शुरू हो गई है ताकि लोगों को इस सड़क पुल से दोपहिया वाहनों के लिए यातायात की सुविधा मिल सके। ज्ञात रहे की यह पुल काफी समय से यातायात के लिए बंद है और इस पुल के बंद होने से लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने चक्की सड़क पुल का निरीक्षण किया और इसकी वर्तमान स्थिति बारे जायजा लिया।

इस अवसर पर आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह व अन्य इंजीनियर्स भी मौजूद रहे। इस बारे एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि आज उन्होंने चक्की सड़क पुल का निरीक्षण कर इसकी स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि कल इस पुल का आईआरबी कंपनी व इंडिपेंडेंट इंजीनियर्स की एक टीम पुल का निरीक्षण करेगी व अपनी रिपोर्ट देगी।

उन्होंने कहा कि अब चक्की खड्ड में पानी का लेवल काफी कम है और इसके कुछ पानी को पी फाइव व सिक्स से डायवर्ट किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस पुल को यातायात के लिए खोलने बारे उनकी आईआरबी कंपनी व एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि एक हफ्ते में इस चक्की पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

Exit mobile version