Site icon Dainik Savera Times

चम्बा में भीषण हादसा: चखडी नाला में गिरी कार,1 व्यक्ति की मौत व 3 घायल

Chamba Car fell in Chakdi Nala

Chamba Car fell in Chakdi Nala: चम्बा (मोहम्मद आशिक़): जिला चम्बा के अंतर्गत पड़ने वाले पुलिस थाना किहार के चकोली से कन्धवारा भडेला सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि,कन्धवारा भडेला सड़क मार्ग पर हलूरी से ऊपर चखडी नाला में एक कार अनियंत्रित होकर नाला में जा गिरी। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत तीन व्यक्ति घायल हो गए।

आपको बता दे कि यह घटना बीते कल देर शाम पुलिस थाना किहार के चकोली से कन्धवारा भडेला सड़क मार्ग पर हलूरी से ऊपर जाने वाली सड़क चखडी नाला के पास यह दुर्घटना हुई है।

असंतुलित होकर नाले में जा गिरी कार

मिली जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी नंबर UP 20 CJ 4824, जिसमे की चालक सहित चार लोग सवार बताए जा रहे थे। जब इन लोगों को गाड़ी थाना किहार के चकोली से कन्धवारा भडेला सड़क मार्ग पर हलूरी से ऊपर चखडी नाला के पास पहुंची तो अचानक से यह गाड़ी नाले में चली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि इसी गाड़ी में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जब इस हादसे को देखा तुरंत घटना स्थल की और भागे और इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के साथ मृतक को घटना स्थल से उठाकर सड़क तक ले आए और उपचार के लिए किहार अस्पताल भेज दिया।

जांचा में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान गाड़ी के चालक मुहम्मद शहबाज पुत्र जसीम गांव मजला रोड मुजफ्फर नगर उत्तरप्रदेश में की हैं। जबकि अन्य तीन घायल लोग भी उत्तरप्रदेश के ही रहने वाले बताए जा रहे है। और यह सभी लोग कुकर ओर गैस चूल्हे बेचने का कारोबार करते थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी को चला रखा था, जिसके तहत पुलिस ने चालक के खिलाफ भिन्न भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version