Site icon Dainik Savera Times

चम्बा : लड़की के लापता होने की शिकायत पर मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

चम्बा (मोहम्मद आशिक): थाना तीसा के तहत गांव लदरौरा निवासी देस राज पुत्र कर्मू ने थाना में आकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बेटी दिनांक 9 अप्रैल 2025 की रात से बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है।

देस राज ने बताया कि उन्होंने 10 और 11 अप्रैल को अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उन्हें संदेह है कि किसी ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के अंतर्गत पंजीकृत कर लिया है। थाना तीसा पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और लापता लड़की की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: Himachal Accident: मंडी में हरियाणा की गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 पर्यटक घायल

Exit mobile version