Site icon Dainik Savera Times

चम्बा : निर्माणाधीन विद्युत प्रोजेक्ट की कॉलोनी में लगी आग, 1 की हुई मौत

चम्बा(मोहम्मद आशिक़): उपमंडल चुराह में कई बार आगजनी की घटनाएं सामने आई है। जिससे लोगों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ता है। इसके साथ ही कई लोग आगजनी की घटनाओं में अपनी जान गवा चुके हैं। देर रात उपमंडल चुराह के चांजु में एक दर्दनाक हादसा पेश आया।

बता दें कि उपमंडल चुराह के चाँजू में निर्माणाधीन विद्युत प्रोजेक्ट की कॉलोनी में देर रात को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर लगी कि इस आग पर काबू पाना लोगों के लिए नामुमकिन सा हो गया। भीषण आग में एक व्यक्ति फस गया जिसकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार एक ही व्यक्ति की इस दर्दनाक हादसे में मौत बताई जा रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

Exit mobile version