चम्बा(मोहम्मद आशिक़) : जिले में भारी बर्फबारी के कारण बंद पड़े देवीकोठी-टेपा मार्ग को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने राहत कार्य तेज कर दिया है। बर्फबारी के चलते यह मार्ग पिछले कुछ दिनों से अवरुद्ध था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
PWD के अधिकारी ने बताया कि मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मशीनरी और श्रमिकों को तैनात किया गया है। विभाग की टीमें लगातार बर्फ हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि यातायात सुचारू रूप से बहाल किया जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बंद होने से जरूरी सुविधाओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही थी। ऐसे में विभाग की तेजी से हो रही कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और विभाग द्वारा दी जा रही अपडेट का पालन करें।
ये भी पढ़ें- शादी के बाद पहले बर्थडे पर रश्मिका को मिला करोड़ों का खास तोहफा

