Site icon Dainik Savera Times

चम्बा : SDM Ankur Thakur ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, उज्जवल भविष्य की कामना

चम्बा(मोहम्मद आशिक़) : चुराह एसडीएम अंकुर ठाकुर ने बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों और सफलता प्राप्त करें।

एसडीएम ठाकुर ने कहा, “बोर्ड परीक्षा छात्रों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आत्मसंयम, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी।” उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों को तनावमुक्त माहौल प्रदान करें ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि मेहनती छात्र न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन करेंगे, बल्कि समाज और देश के लिए भी गर्व का कारण बनेंगे।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद पहले बर्थडे पर रश्मिका को मिला करोड़ों का खास तोहफा

Exit mobile version