Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंबा में ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर कूदा, गाड़ी पलटकर नीचे दूसरी सड़क के राहगीरों पर गिरी

December 23, 2024

चंबा में ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर कूदा, गाड़ी पलटकर नीचे दूसरी सड़क के राहगीरों पर गिरी

चंबा : जिला चंबा के लूणा-छतराड़ी लिंक रोड पर महिंद्रा पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होकर भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आ गिरी। इस वाहन दुर्घटना में चार लोग घायल हुए तो एक ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह वाहन दुर्घटना उस वक्त घटी जब उपरोक्त लिंक रोड़ से एक वाहन वापिस लौट रहा था तो अचानक ने गाड़ी की ब्रेक ने काम करना छोड़ दिया।

इस बात को भांपते हुए वाहन चालक ने चलती गाड़ी से छलांग लगा तो गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति गाड़ी के साथ ही सड़क से नीचे चला गया। गाड़ी सड़क के ऊपरी भाग से गिरकर नीचे राड़ी सड़क से होती हुई भरमौर-पठानकोट एनएच पर जा गिरी। गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। राड़ी लिंक रोड़ से पैदल गुजर रहे तीन राहगीर भी गाड़ी की चपेट में आकर घायल हुए।

स्थानीय लोगों ने गाड़ी को गिरता हुआ देखा तो तुरंत राहत एवं बचाव के लिए मौके पर दौड़े चले आए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाने की व्यवस्था की गई। सभी घायलों को चंबा लाया गया जहां दो को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया तो तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उपचार को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान चालक संतोष कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी छतराड़ी, रणजीत पुत्र सुनिया राम निवासी गांव बसौली तहसील नूरपुर जम्मू, रिंकू पुत्र विष्णु राम निवासी गांव तरेला डाकघर ओहरा और सुभाष कुमार पुत्र रावत राम निवासी गांव थल्ला डाकघर ओहरा के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान विकास कुमार पुत्र अंबिया राम निवासी लूणा ने टांडा को जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पिकअप छतराड़ी में आटे की सप्लाई छोड़कर वापस लूणा को लौट रही थी तो गाड़ी चालक संतोष कुमार के साथ रणजीत सवार था। गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे लुढ़की तो नीचे वाली सड़क से पैदल गुजर रहे विकास कुमार, रिंकू व सुभाष कुमार उसकी चपेट में आ गए। जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।

मेडिकल कॉलेज चंबा से विकास कुमार, रिंकू व सुभाष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जिसमें से विकास कुमार ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने चश्मदीदों व घायलों के ब्यान कलमबद्ध किए। वहीं घटनास्थल में जाकर निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें