Site icon Dainik Savera Times

चम्बा के युवा कृषि और बागवानी से कमा सकते हैं रोजगार : जिला रोजगार अधिकारी

चम्बा(मोहम्मद आशिक़) : जिला रोजगार अधिकारी चम्बा अरविंद सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चम्बा जिले के युवाओं के लिए कृषि और बागवानी रोजगार के नए अवसर प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला के युवाओं को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना चाहिए, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके।

अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि चम्बा की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां कृषि और बागवानी के लिए अनुकूल हैं। ऐसे में स्थानीय फलों और सब्जियों की खेती के साथ-साथ औषधीय पौधों और फूलों की खेती भी लाभकारी हो सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि और बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर बनें।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि कृषि और बागवानी के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, जिनमें युवाओं को आधुनिक खेती और जैविक उत्पादों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन युवाओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे अधिक से अधिक युवा कृषि और बागवानी के माध्यम से अपना रोजगार स्थापित कर सकें।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

Exit mobile version